हैवानियत की हदें पार, दबंगों ने गर्भवती के पेट पर बरसाए लात-घूंसे, महिला ने मृत शिशु को दिया जन्म, शव लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रही मां

महराजगंज| महिला को दबंगों द्वारा मारा पीटा गया है. महिला गर्भवती थी फिर भी दबंगों ने जरा भी रहम नहीं दिखाया और महिला को बुरी तरह से मारा पीटा. पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पेट में लात-घूसा से मारा गया है. जिस कारण पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. पुलिस 19 अगस्त को ही 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
बता दें कि पीड़िता के ससुर सुलेमान को आलम, ग्यासुद्दीन, अमन व सायरा खातून द्वारा पीटा जा रहा था. इस दौरान ससुर ने बचने के लिए हसीबुन के कमरे में चला गया. जहां दबंगों ने कमरे में घुसकर पीटना शुरू कर दिया. जिसे बचाने गई हसीबुन को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के दो दिन बाद मामले में नया मोड़ आया. पीड़िता के पेट में दर्द होने कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लाया गया. जहां इलाज के दौरान महिला ने एक मृत शिशु को जन्म दिया. जिसके चेहरे और पैर पर चोट के निशान हैं. पीड़िता नवजात का शव लेकर पहले थाना पहुंची उसके बाद एसपी कार्यालय महाराजगंज पहुंची और दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई.
अब क्या पीड़ित महिला और उस नवजात को न्याय मिल पाएगा? यह एक बहुत बड़ा सवाल है, दबंगों ने पीड़ित महिला को मारा और बेगुनाह नवजात की जान ले ली. जिसने अभी दुनिया नहीं देखी थी. नवजात को क्या पता कि मैं अभी अपनी मां के पेट से दुनिया देख रहा हूं, कल दुनिया नहीं देख पाऊंगा. जिस को दबंगों ने मां के गर्भ में ही मार दिया. एक तो मां को मारा पीटा गया और उसके कोख में पल रहे बच्चे को भी जान से मार दिया गया. इसके बाद भी पुलिस दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है



