कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : मंत्री अकबर से भेंट की यूरोप में तिरंगा फहराने वाली अंकिता गुप्ता ने

कवर्धा। यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट अलब्रुश पश्चिम 6542 मीटर और माउंट अलब्रुस पूर्व 6521 मीटर दोनो पर तिरंगा झंडा फहराने एवम राज्य सरकार के न्याय एवम सशक्तिकरण के छत्तीसगढ़ माडल को प्रदर्शित करने का रिकार्ड बनाने वाली अंकिता गुप्ता ने आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से भेंट की।

अकबर ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराने पर अंकिता गुप्ता को बधाई देते हुए उनकी उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा दिए गए सहयोग के लिए अंकिता गुप्ता ने आभार व्यक्त किया ।उल्लेखनीय है कि अंकिता गुप्ता के इस अभियान के लिए मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत की थी।

Related Articles

Back to top button