कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
कवर्धा : जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम राम्हेपुर में किया जा रहा नल कनेक्शन

कवर्धा। विकासखंड बोडला के ग्राम राम्हेपुरकला की जनसंख्या 1245 है। विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था के तहत 12 हैण्डपंप स्थापित है, सिंगलफेस पावरपंप 7 संचालित एवं 1 नग सोलर पंप संचालित है तथा नल जल योजना के तहत 60 कि.ली क्षमता एवं 12 मीटर स्टेजिंग की उच्चस्तरीय जलागार स्थापित है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने बताया कि 540 नग घरेलू नल कनेक्शन दिया जाना प्रस्तावित है एवं कार्य प्रगतिरत है। वर्तमान में ग्राम राम्हेपुर में 260 कनेक्शन दिया जा चुका है एवं शेष घरों में कनेक्शन प्रदाय का कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश के कारण नवीन पाईपलाईन बिछाने का कार्य विलंब हुआ है। वर्तमान में कार्य में प्रगति लाई गई है। ग्राम में पेयजल व्यवस्था सामान्य है।



