लाठीबाज ADM के खिलाफ जांच के आदेश, देखिए वीडियो

बिहार। राजधानी पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने हंगामा किया है. इन अभ्यर्थियों ने सातवें चरण की नियुक्ति की मांग को लेकर डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन किया. इस दौरान युवाओं ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की है. हंगामे के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया और दौड़ा दिया. वहीं, इस घटना के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है.
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि वे 2019 से बहाली का इंतजार कर रहे हैं. बीते 3 साल से सरकार से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है. एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार बनने से पहले तेजस्वी यादव कहते थे कि पहली कैबिनेट में बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इन अभ्यर्थियों का कहना है कि हम लोगों का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है. आज सोचकर आए हैं कि करो या मरो. अभ्यर्थियों ने कहा कि सातवें चरण के 1 से 8 तक के नोटिफिकेशन को लेकर सरकार सीरियस नहीं है.



