छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायपुर जिला
दो युवक ने घर में घुसकर पिता और चारो बेटी के साथ किए मारपीट, जानिए इसकी वजह आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

दो युवकों ने घर में घुसकर पिता व उसकी चार बेटियों को मारपीट कर किया घायल पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाली में दी तहरीर में ग्राम लालवाला रोड स्थित चकरामबाड़ी निवासी ऋषिपाल ने बताया कि शुक्रवार को उसकी समधन रोते हुए घर आई और बताने लगी कि बेटों ने उसके साथ मारपीट की।
जिसके चलते उसने उसे अपने पास रोक लिया। आरोप है कि वह घर में सो रहा था। इस दौरान समधन के दोनों बेटे लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए और हमला कर दिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं बीच बचाव को आई चारो बेटी के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की। जिसमें उन्हें भी चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है



