अन्य ख़बरेंअपना जिलाकबीरधाम विशेषधर्म

बोड़ला नगर में कृष्ण जन्माष्टमी और गोविंदा दही हंडी धूमधाम से मनाया,नगर में उत्साह का माहौल बना रहा

कवर्धा,बोड़ला। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर बोड़ला नगर के प्रसिद्ध राम मंदिर में श्री कृष्ण के जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया, जिसमे कृष्ण भक्त आस पास के 30 से 35 गाँव के भक्त सामिल हुए,गांव के लोग अपनी टीम के साथ रात भर सीता राम के धुन पर नाचते गाते हुए श्री कृष्ण जी के जन्माष्टमी पर्व मनाए, साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की आयोजक समिति द्वारा भोजन भंडारण व फल की व्यवस्था के साथ विजेता टीम के लिए पुरुस्कार में प्रथम ईनाम 2100,दूसरा स्थान आने वाले को 1500,और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को1100 सौ रुपये का नगद राशि व प्रत्येक टीम को 500 सौ रुपये पुरोत्साहन राशि दिया गया।

कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरा दिन दही लूट का नगर वासियो द्वारा जगह जगह पर दही हांडी का आयोजन किया गया वही पर हर साल की तरह इस बात भी युवाओं में उत्सव बना रहा और व्यपारियो के सहयोग से नेशनल हाइवे पर दही लूट का भव्य आयोजन युवा टीम के द्वारा किया गया किया। इसी प्रकार कबीरधाम जिला में भी धूमधाम से भव्य आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button