महासमुन्द जिला

अधिक किराया लेने की शिकायत, यात्री बसों पर हुई कार्रवाई

महासमुंद| ज़िले के राजिम मोड़ / बागबाहरा रोड पर चेकिंग हुई | ज़िला परिवहन अधिकारी आर.के.ने जानकारी दी कि चेकिंग की कार्रवाई में 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है। साथ ही वाहन स्वामी / चालकों को समस्त वैध दस्तावेजों के साथ-साथ शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही किराया लिये जाने हेतु हिदायत दी गयी। बीते शुक्रवार को हुई यात्री बसों एवं अन्य वाहनों से चेकिंग के दौरान 1 लाख 44 हज़ार रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया किया गया था। इन दो दिनों में 1,82,800 का समझौता शुल्क वसूल किया गया ।

मिली शिकायतों के चलते महासमुंद से बागबाहरा एवं महासमुंद से राजिम मार्ग पर अधिक किराया, बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना बीमा के संचालित वाहनों पर कार्यवाही किया गया। चेकिंग के दौरान परमिट शर्तो का उल्लंघन करते पाये जाने पर 4 वाहनों से 20,000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया।

बिना फिटनेस के संचालित 02 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना प्रदूषण के संचालित 02 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए रू. 4,000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया एवं अन्य अपराध के तहत कुल 05 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 4,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। इस तरह कुल 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button