छत्तीसगढ़ विशेषविविध

स्कूली बच्चे सहित पालकों ने किया चक्काजाम, जानिए क्या है वजह

स्कूल जाने का रास्ता बरसात के दिनों में कीचड़ से सन गया है. मजबूरी में बच्चे इस कीचड़युक्त रास्ते से रोजाना स्कूल जाने को मजबूर हैं. शिकायत के बाद भी समस्या के दूर नहीं होने से आक्रोशित बच्चों ने माता-पिता के साथ चक्काजाम कर दिया है. आंदोलन की जानकारी मिलते ही सांकरा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तहसीलदार ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं.

पिथौरा जनपद के सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम भतकुन्दा के सैकड़ों ग्रामीण व स्कूली बच्चों ने अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्याओं के दूर नहीं होने पर शनिवार को सुबह सांकरा से पिरदा पहुंच मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन का लम्बे समय से ध्यान आकर्षित करने के साथ हल करने की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों में केवल शासन-प्रशासन से ही नहीं बल्कि ग्राम सरपंच के कार्यों को लेकर भी नाराजगी है.

Related Articles

Back to top button