छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में, देखिए पूरी जानकारी

रायपुर। भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में 13 नवंबर 2022 से 22 नवंबर 2022 तक किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाईन पंजीयन दिनांक 05 अगस्त 2022 से 03 सितम्बर 2022 तक भारतीय थल सेना की अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवाओं को ऑनलाईन पंजीयन करना अनिवार्य है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस भर्ती रैली के माध्यम से सैनिक सामान्य ड्यटी, सैनिक लिपिक, सैनिक तकनीकी, सैनिक नर्सिंग, सैनिक टेªडमेन के पदों पर भर्ती की कार्यवाही कर जावेगी।

सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसी प्रकार सैनिक लिपिक पद के लिए कला, वाणिज्य अथवा विज्ञान में 12वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। थल सेना भर्ती रैली में शामिल होने के इच्छुक युवा अधिक जानकारी के लिए भारतीय थल सेना की वेबसाईटwww.joinindianarmy.gov.in का अवलोकन कर सकते है एवं जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से भी संपर्क कर सकते है

 

Related Articles

Back to top button