छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायपुर जिला

छोटे ने बड़े भाई को दी दर्दनाक मौत, धारदार हथियार से रेता गला जानिए क्या है इसकी वजह

छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या मामूली विवाद में कर दी। छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या धारदार हथियार से कर दी। उसके बाद खुद थाने पहुंच गया। वहां उसने कहानी बताया कि बड़े भाई ने मुझ पर चाकू से हमला कर खुद आत्महत्या कर लिया है। हालांकि हत्यारे भाई की चालाकी नहीं चल सकी और पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला रतलाम जिले के नामली थाना अंतर्गत स्टेशन रोड के पास शिव शक्ति कॉलोनी की है|

मृतक का नाम दिलीप था। युवक कुछ दिन एक महिला को भगाकर घर ले आया था। इसे लेकर युवक का और छोटे भाई के साथ अक्सर विवाद होता था। फिर दोनों के बीच महिला को लेकर विवाद हो गया। उस समय में घर में कोई मौजूद नहीं था। मृतक की मां मजदूरी करने बाहर गई थी। इसी दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

बड़े भाई की हत्या करने के बाद हत्यारा छोटा भाई नामली थाने पहुंच गया। वहां उसने हत्य़ा की नई कहानी गढञते हुए पुलिसकर्मियों से कहा कि बड़े भाई ने मेरे ऊपर हमला कर खुद आत्महत्या कर लिया है। सूचना के बाद पुलिस पहुंची शव को पोष्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के मां से पूछताछ की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया

Related Articles

Back to top button