बस और कार में टक्कर, 4 युवकों की मौत, जानिए कितने लोग हुए घायल

जगदलपुर| एनएच 30 में पायल ट्रेवल्स की बस और कार में जबरदस्टत हुई टक्कर इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर हो गई मौत वही एक घायल हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शवों को निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया. गैस कटर से कार को काटकर 2 शवों को बाहर निकला गया घायल लोगो को अस्पताल ले जाया गया है. वहीं घटना के बाद बस ड्राइवर व कंडेक्टर फरार हो गए
रायपुर से यात्रियों को लेकर जगदलपुर की ओर आ रही पायल ट्रेवल्स की बस सीजी 07 ई 9922 आसना के आगे मेटावाड़ा पुल के पास जगदलपुर की ओर से आसना की ओर जा रही टाटा नेक्सान वाहन में जोरदार टक्कर हो गई. टाटा नेक्सान में 5 युवक सवार थे. यात्री बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

घटना के बाद मौके से बस चालक व परिचालक फरार हो गए हैं. वही मृतकों के शव को निकालने के लिए पुलिस ने गैस कटर का उपयोग किया, जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया. घटना की जानकारी लगते ही लोगों का जमावाड़ा लगना शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि 4 युवक जगदलपुर के अलग-अलग जगह के थे, जबकि एक युवक सुकमा का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों के बारे में पतासाजी कर रही है



