छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायपुर जिला
जमीन कारोबारी पर जानलेवा हमला, अज्ञात आरोपियों ने घर पर फेंका पेट्रोल बम, देखिए विडियो

रायपुर. राजधानी में जमीन कारोबारी प्रियेश बग्गा के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है. हमलावरों ने घर पर पेट्रोल बम फेंककर कारोबारी को जान से मारने का प्रयास किया. घटना के बाद कारोबारी ने थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है|
स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा रखी थी, जिससे किसी भी प्रकार की अशांति ना फैले. लेकिन इसी चौकस के बीच अज्ञात आरोपियों ने शहर के पंडरी स्थित जमीन कारोबारी प्रियेश बग्गा के घर पर पेट्रोल बम फेंककर जानलेवा हमला किया है. अज्ञात हमलावर घर में पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए. हालांकि घटना की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|



