कबीरधाम विशेष

बोड़ला:आजादी का 75 वॉ अमृत महा उत्सव मनाया,आत्मानंद स्कूल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय।

कवर्धा, बोड़ला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर भारत में आजादी के अमृत महत्सव पर्व मनाया जा रहा है 15 अगस्त को देश में हम सब को आजादी मिली थी जिसे लेकर आज 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लेकर शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय बोड़ला में एनएसएस के बैनर तले तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के जनभागीदारी के सदस्य एवं कॉलेज के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का नारा लगाकर पूरे गांव में तिरंगा यात्रा निकाला और तिरंगे के महत्व को घर घर समझाया एवं लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने की बात कही और आजादी का 75 वॉ अमृत वर्ष मनाया इस कार्यक्रम में आत्मानंद स्कूल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चो ने भी आगे बढ़कर साथ दिया महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में प्रमुख रूप से विनोद साहू, विष्णु साहू, रूपेश साहू, बलदेव साहू बलराम, पिंटू राहुल ,पुष्पा, विजेश , उमाशंकर, रत्नेश , रोहित , नीलेश, शालिनी, गीतांजलि, उषा, विनायक, शैलेंद्र रत्ना ,प्रीति ,लक्ष्मी ,नंदिनी एवं जनभागीदारी अध्यक्ष शशि देवी, खरे , बंटी खान, गायत्री यादव, यशवंत कुर्रे संदीप गुप्ता, कीर्ति केशरवानी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य आरके पाठक, राकेश गौतम, योगेश ध्रुव ,केके वर्मा ,एवं समस्त शिक्षक गण शामिल रहे

बोड़ला शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय

Related Articles

Back to top button