कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : कलेक्टर ने अधिकारियों पर जताई नाराजगी, कहा-पूरी जानकारी के साथ बैठक में आए

कवर्धा | कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री जनचौपाल,माननीय मंत्रियों द्वारा प्राप्त लंबित प्रकरण, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में प्राप्त आवदेन, और कलेक्टर जनचौपाल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की गहनता से समीक्षा कर सबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग और जनपद पंचायतों के लंबित प्रकरणों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि लंबित प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करें और आवदेक को उचित माध्यम से उनके आवेदनों पर विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से अवगत कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर बीएस उईके, वनंडलाअधिकारी चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिले के सात सौ आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतीकरण कार्यों में तेजी लाने निर्देश दिए

कलेक्टर महोबे ने जिले के सात सौ आंगनबाड़ी में विद्युतीकरण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्रों मे चल रहे विद्युतीकरण कार्यों की जनपदवार समीक्षा की। कलेक्टर ने जनपद से जानकारी संताषप्रद नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होने कहा यह प्रकरण काफी लम्बे समय से लंबित है, इसे पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण करें। कलेक्टर ने इसके लिए विद्युत विभाग के प्रति भी अप्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने आगामी बैठक में इस संबंध में विद्युत वितरण कंपनी और जनपद पंचायत सीईओ को पूरी जानकारी के साथ उपस्थित होने के कड़े निर्देश दिए है।

वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधा के प्रति विभाग अलर्ट रहे- कलेक्टर

कलेक्टर महोबे ने जिले के आदिवासी-बैगा बाहूल बोड़ला और पंडरिया विकासखण्ड के सुदूर एवं दुर्गम पहाड़ियां में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, पोषण सहित अन्य मुलभूत सुविधा मुहैया कराने प्रति संबंधित विभाग अलर्ट रहे। कलेक्टर ने इस वनांचल क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से वितरण होने वाले पोषण आहार, मुख्यमंत्री सुपोषण आहार, रेडीटूईट, स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन व्यवस्था, स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध जैनरिक दवाइयों की उपलब्धता, पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली।

कलेक्टर ने कहा कि बरसात के दिनों में जनजनित मौसमी बीमारियों की आशंका अधिक बनी रहती है, इसी प्रकार सर्पदंश सहित अन्य जीव-जन्तुओं के काटने, डसने का खतरा भी बना रहता है। इसलिए चिन्हांकित गावों के प्रति विशेष अलर्ट रहने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने वनाचंल के लोगों की सुविधा के लिए संचालित बाईक एम्बुलेंस की स्थिति की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने वनांचल के बड़े हाट-बजारों में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के बैगा बाहूल बोडला के भूरसीपकरी में पेयजल जैसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button