अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशसरगुजा जिलास्थानीय समाचार
तांत्रिक बाबा का है अलग जादू,महिला से दुष्कर्म कर करता है घर मे नोटो की बारिश

सरगुजा। जिले के अम्बिकापुर मे घर में पैसों की बारिश कराने का लालच देकर महिला से तांत्रिक बाबा के रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी बाबा का नाम शुभम खैरवार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, जिले में ही एक महिला को घर में पैसों की बारिश होने का लालच देकर एक तांत्रिक बाबा ने महिला से दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से की पुलिस ने मामले में फौरन एक्शन लेते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी तांत्रिक बाबा शुभम खैरवार और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।



