कवर्धा: तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर पात्रतानुसार सीधी भर्ती के रिक्त पदों के विरूद्ध भर्ती करने की स्वीकृति प्रदान की गई,जानिए पुरी जानकारी

कवर्धा,। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र अनुसार विशेष रूप से कमजोर जनजाति के शिक्षित पात्र युवाओं को जिले में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर पात्रतानुसार सीधी भर्ती के रिक्त पदों के विरूद्ध भर्ती करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके परिपालन में कबीरधाम जिला अन्तर्गत कुल प्राप्त आवेदनों की समीक्षा उपरांत चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए तैयार की गई पात्रता, अपात्रता की सूची ज्ञापन के साथ संलग्न सूची का 6 अगस्त 2022 से तहसील कार्यालय में दावा-आपत्ति के लिए प्रकाशन किया गया है। अंतिम 7 अगस्त 2022 को अपरान्ह 5 बजे तक तहसीलदार, नायब तहसीलदार स्वतः उपस्थित रहकर दावा-आपत्ति प्राप्त करेंगें। प्राप्त दावा-आपत्ति तथा प्रकाशन की सूचना की जानकारी 7 अगस्त 2022 की संध्या 7.00 बजे तक विशेष वाहक के हस्ते आदिवासी विकास शाखा, जिला कार्यालय कबीरधाम में अनिवार्यतः भेजेंगें।



