दुकान चेक करने गया तो पकड़े गए चोर: दुकान से बाइक चोरी करने करने वाले दो लोग गिरफ्तार|

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक शख्स वापस अपने दुकान चेक करने गया तो उसे वहां उसे चोर मिल गए। ये देखकर वह भी हैरान रह गया और उसने उन दोनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन एक वहां से भाग गया और एक पकड़ा गया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में छातासरई निवासी घनश्याम यादव ने पुलिस से शिकायत की थी। उसने बताया कि चिकनीपानी तिराहा में उसकी मोबाइल दुकान है। उसके दुकान में पहले चोरी हो चुकी है। जिसके चलते वह रोज रात को 11 बजे के आस-पास दुकान चेक करने जाता है। 30 जुलाई को भी वहा दुकान चेक करने गया था।
घनश्याम ने बताया कि वह जैसे ही दुकान गया। वहां उसे 2 चोर दुकान के अंदर घुसे दिखे। बाहर से शटर खुला हुआ था। जिसके बाद उसने दोनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन एक ही पकड़ में आ सका और दूसरा भाग निकला था। इसके बाद उसने मामले में पुलिस से शिकायत की है और एक नाबालिग आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया था।
आरोपी ने बताया कि वो और उसके एक साथी राजू यादव दोनों मिलकर चोरी करते थे। चोरी की बाइक से ही वह उस रात को चोरी करने गए थे। मगर दुकानदार पहुंच गया और हम पकड़े गए। पुलिस ने नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर ही राजू यादव को गिरफ्तार किया है।



