अपना जिलाकबीरधाम विशेषसियासतस्थानीय समाचार

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में विश्व में बढ़ा भारत का मान : भावना बोहरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में भाजपा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवाड़ा कार्यक्रम एक तहत जनता तक पहुँच रही है और केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित लोगों से जनसंपर्क कर अन्य लोगों को योजनाओं की जानकारी पहुंचा रही है।

इसी के तहत भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं कवर्धा जिला कार्यक्रम प्रभारी भावना बोहरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की बहनों के साथ रणवीरपुर मंडल, कुंडा मंडल, पिपरिया मंडल, रेंगाखार मंडल, सहसपुर लोहरा मंडल, कुई-कुकदुर, कवर्धा ग्रामीण, कवर्धा शहर, भोरमदेव, इंदौरी एवं अन्य मंडल और ग्रामों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विगत 8 वर्षों में हर वर्ग के कल्याण व देश के विकास हेतु संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई एवं उसका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही विभिन्न ग्रामों के आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यकर्ता व सहायिका बहनों एवं कोरोना संक्रमण के दौरान टीकाकरण हेतु अपनी सेवा देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से भेंट कर उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत के तहत शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत जैसी कल्यानाकरी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से भेंट किया और महिलाओं एवं जनहित के लिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में लोगों से चर्चा कर जानकारी दी गई।

भावना बोहरा ने कहा कि महिलाओं का नेतृत्व एवं उनका विकास शुरू से ही भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में बीते 8 वर्षों में नारी शक्ति के सशक्तिकरण में सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। महिलाओं के नेतृत्व में विकास को शुरू से ही प्राथमिकता दी गई है। इसी का परिणाम है कि आज देश की करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों का जीवन आसान हुआ है और वे देश के उत्थान में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं।पिछले आठ वर्षों में भारत की विश्व पटल पर एक अलग पहचान बनी है। अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान भारत को पूरी दुनिया में जिस तरह से मान सम्मान मिल रहा है उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिन रात की मेहनत बड़ी वजह है। कोविड काल में भी जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और लोगों के लिए कोविड टीकाकरण जैसे बड़े कार्य को अंजाम तक पंहुचाया है उसके लिए प्रधानमंत्री मोदी और उनके मंत्रिमंडल की दूरदर्शिता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष बेमिसाल रहे हैं। यह कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को पूरी तरह समर्पित रहा है। आठ साल पहले देश में विकास की शून्यता थी, किन्तु मोदी का शासनकाल आने से भ्रष्टाचार में शून्यता और विकास में तेजी आई है। 60 वर्ष कांग्रेस शासन पूरी तरह असफल साबित हुआ। भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद देश पर थोप दिया गया। 8 साल के शासन काल में गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, युवाओं एवं समाज में हाशिए पर खड़े हर व्यक्ति का सशक्तिकरण हुआ है। भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर हुआ, राष्ट्रवाद की भावना बढ़ी, बुनियादी सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई, किसानों और गरीबों की आय बढ़ी। प्रधानमंत्री ने मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया और मेड फॉर ग्लोबल को आगे बढ़ाया जिससे विश्व पटल पर भारत की सकारात्मक छवि बनी है।

Related Articles

Back to top button