छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

रेलवे की भर्ती के विरोध में हंगामा: GM से मिलने के लिए ऑफिस में जमकर बवाल मचाने लगे।

रेलवे के असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती में RRB के नियमों के खिलाफ की जा रही भर्ती के विरोध में AAP के साथ कैंडिडेट्स ने बुधवार दोपहर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान प्रतियोगियों के साथ AAP के कार्यकर्ताओं ने बरसते पानी में विरोध-प्रदर्शन किया। प्रतियोगी अपनी मांगों को लेकर रेलवे के GM से मिलने पर अड़े रहे और जमकर बवाल मचाने लगे। इसके चलते RPF कर्मियों के साथ झूमाझटकी हुई और RPF की टीम उन्हें खदेड़ने के लिए लाठियां लहराने लगे। हंगामा और बवाल मचाने के बाद आखिरकार GM से मिलने के लिए समय दिया और प्रतिनिधिमंडल ने GM से मिलकर पूरी बातें रखीं।

इसके पहले प्रतियोगियों ने रैली निकालकर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया था। तेज बारिश के बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रतियोगी रेलवे जोनल ऑफिस के गेट में नारेबाजी कर हंगामा मचाते रहे। उनके प्रदर्शन के बाद भी रेलवे के अफसर चर्चा के लिए नही पहुंचे। लिहाजा, प्रतियोगी जोनल ऑफिस गेट के सामने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए |

विरोध प्रदर्शन के दौरान AAP के पदाधिकारी और प्रतियोगी रेलवे जोन के GM से मिलने के लिए अड़े रहे। इस दौरान जोनल ऑफिस के अफसर मिलने के लिए आए, जिस पर प्रतियोगियों ने उनसे बात करने से इंकार कर दिया। इधर, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने गेट को बंद कर दिया, जिसके चलते प्रतियोगी हंगामा मचाते हुए गेट को धकेलने लगे। RPF के जवानों से उनकी झूमाझटकी भी हुई। वहीं, RPF ने उन्हें खदेड़ने के लिए लाठियां लहराई, जिसके बाद AAP के कार्यकर्ताओं का आक्रोश भड़क गया। उनके हंगामे और विरोध प्रदर्शन और RPF से झूमाझटकी होने के बाद अफसरों ने उन्हें GM से मिलने का समय दिया।

गेट के साथ प्रतियोगियों ने जमकर हंगामा मचाया।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने GM से कहा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन (SECR) के रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन के 2509 पदों की भर्ती में गड़बडी की जा रही है। रेलवे ने भर्ती में बिलासपुर जोन के ज्यादा अंक पाने वाले प्रतियोगियों को छोड़कर दूसरे जोन के प्रतियोगियों का चयन कर दिया है। इससे बिलासपुर जोन के प्रतियोगी भर्ती से वंचित हो गए हैं। रेलवे इस तरह से नियमों की अनदेखी कर भर्ती कर रही है, जिसकी वजह से जोन के प्रतियोगियों में आक्रोश है।

विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रतियोगियों के साथ ही आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने में बैठकर भजन कीर्तन करते रहे। GM के नहीं मिलने पर भड़के कार्यकर्ता और प्रतियोगी गेट में चढ़कर हल्ला मचाने लगे। तब RPF की टीम ने उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया। प्रदर्शन में AAP के प्रदेश प्रवक्ता व अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला, जसबीर सिंह सहित कार्यकर्ता और प्रतियोगी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button