अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मप्रदेशबिलासपुर जिलास्थानीय समाचार

हवाई सुविधा विस्तार के लिए संसदीय सचिव का मौन धरना, संसदीय सचिव बोलीं- उड़ान योजना में शामिल किया जाए एयरपोर्ट

बिलासपुर।जिले  में हवाई सुविधाओं के विस्तार के लिए जन संघर्ष समिति के मौन धरने में संसदीय सचिव रश्मि सिंह भी खुद अपने निवास के सामने धरने में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से चर्चा कर एयरपोर्ट के विकास का काम शीघ्र आगे बढ़ाने की मांग की है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने रविवार को संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह के निवास में मौन धरना देने पहुंचे। इस दौरान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पांच जून से सप्ताह में चार दिन बिलासपुर से भोपाल उड़ान भी संचालित होने वाली है। इसके साथ-साथ नाइट लेंडिंग की सुविधा और नई टर्मिनल बिल्डिंग की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले की कर चुके हैं। इस कार्य में अनावश्यक रूप से देरी हो रही है। इसी तरह वर्तमान रनवे 1500 मीटर से बढ़ाकर तीन हजार मीटर करने का प्रस्ताव भी सेना से भूमि वापसी की प्रक्रिया न आगे बढ़ने के कारण रुका हुआ है। यहां तक कि वर्तमान टर्मिनल के सामने यात्रियों को लेने और छोड़ने जाने वाले व्यक्तियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। यह सारे कार्य राज्य सरकार के जिम्मे आते हैं, जिसके लिए संसदीय सचिव को दबाव बनाना चाहिए।

मौन धरने में शामिल हुईं संसदीय सचिव ने CM और HM से की चर्चा
अपने ही निवास में आयोजित मौन धरने में संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह खुद धरने में शामिल हुईं। उन्होंने बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने धरना स्थल अपने निवास से ही गृह व लोक निर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बिलासपुर एयरपोर्ट के कार्यों को आगे बढ़ाने का निवेदन किया।

संसदीय सचिव बोलीं- उड़ान योजना में शामिल किया जाए एयरपोर्ट
धरने में शामिल हुईं संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता के लिए एक सीधी उड़ान संचालित करने में संक्षम है। ऐसे में केन्द्र सरकार इन महानगरों तक सीधी उड़ान प्रारंभ करने के लिए इन मार्गों को उड़ान योजना में शामिल कर निविदा आमंत्रित करें, जिससे यह उड़ानें शीघ्र शुरू हो सकें। मौन धरने में विशंभर गुलहरे, आशीष सिंह ठाकुर समेत तमाम पदाधिकारी शमिल हुए।

Related Articles

Back to top button