छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

चार अगस्त को प्लेसमेंट कैम्प, कई पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर सह निदेशक लाईवलीहुड कॉलेज रायपुर के मार्गदर्शन में 4 अगस्त को लाईवलीहुड कॉलेज, धरमपुरा रोड, जोरा, रायपुर में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में 10 वी उत्तीर्ण 21 वर्ष से 36 वर्ष तक के अभ्यर्थी जिनकी न्युनतम ऊंचाई 167.5 सेमी. हो आवेदन कर सकतें हैं।

यह प्लेसमेंट कैम्प सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अंकसूची और आधार कार्ड की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता
 

Related Articles

Back to top button