कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
कवर्धा : उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया अकबर ने

रायपुर। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना 30 जुलाई को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर पहुंचे। स्वामी आत्मानंद विमानतल पर प्रदेश के विधि विधाई कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ शासन की ओर से उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना का बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया।उनके साथ उपस्थित प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने भी एन. वी. रमना का बुके भेंट कर स्वागत किया। रमना हिदायतुल्लाह विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने रायपुर पहुंचे थे



