छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायपुर जिला
दो साधुओं के बीच जमकर चले लात घूंसे, बाल की जटाओं को पकड़कर जमीन पर भी पटका, जानिए क्या है वजह और देखें वीडियो

बिलासपुर| दो साधुओं के बीच झगड़े का वीडियो सामने आया है. वीडियो में साधु एक दूसरे को लात घूंसों से पीटने के बाद बाल की जटाओं को पकड़कर जमीन पर पटकते हुए दिखाई दे रहे है. इस दौरान दोनों एक दूसरे को अपशब्द भी कह रहे हैं|
इस वीडियो में एक युवक भी दिखाई दे रहा है, जिसकी कुछ देर बाद कोटा इलाके में खून से लथपथ लाश मिली है.कोटा थाना क्षेत्र के घोडामार के पास नाले में युवक की लाश मिली है. वीडियो में साधु किस बात को लेकर झगड़ा कर रहे हैं, ये स्पष्ट नहीं है. वीडियो में जो युवक दिखाई दे रहा है उसका इस झगड़े से कोई कनेक्शन है. इस पर भी संशय बरकरार है. इस वायरल वीडियो की पुष्टि लल्लमराम डाॅट काॅम नहीं करता है.



