मौसम का मिजाज: बारिश थमने के साथ सामान्य तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है।

पिछले करीब 8 दिनों से बारिश का क्रम थमा हुआ है। इसके चलते जिले के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को धूप खिली। इसकी वजह से लोगों ने उमस की वजह से बेचैनी महसूस की। चिपचिपी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। इसके आगामी दिनों में आगे बढ़ने की संभावना है। इससे जिले में एक बार फिर बारिश की संभावना बढ़ रही है। इधर पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से बालोद जिले के अंतर्गत आने वाले दो प्रमुख जलाशयों खरखरा और तांदुला में औसतन 60 प्रतिशत तक जलभराव हुआ है। वहीं खपरी में 75 प्रतिशत से ज्यादा जलभराव हुआ है। मौसम की बेरूखी के चलते कृषि कार्य प्रभावित हुआ है।
अंकुरण होने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि कार्य प्रभावित होने लगा है। इधर बारिश नहीं होने के चलते तांदुला जलाशय से पानी छोड़ा गया है। हालांकि बालोद जिले के ही खेतों के लिए पानी छोड़ा गया है। दुर्ग जिले में नजर रखी जा रही है। हालांकि सिंचाई विभाग ने डिमांड प्रेषित की है। इसके चलते आगामी दिनों में दुर्ग के लिए पानी छोड़े जाने की संभावनी बनी हुई है। जिले में 1 लाख हेक्टेयर में धान की फसल ली जा रही है।



