माओवादियो ने मजदूर को बनाया बंधक , 7 वाहनो को किया आग के हवाले

बस्तर|छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर माओवादियों ने पुल निर्माण कार्य में लगी 7 वाहनों को माओवादियों ने आग लगा दी है और लगभग 3 ट्रैक्टर को वे अपने साथ लेकर चले गए हैं,हालांकि इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। माओवादियों ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भी बंधक बना लिया था जिन्हे छोड़ दिया गया। माओवादियों ने मजदूरों से पुल निर्माण के काम को भी बंद करने को कहा है
खबर हैं की तेलंगाना के दुम्मागुडम इलाके में चिंतागुफा पुल निर्माण का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है जिसमे ट्रैक्टर, मिक्सर मशीन समेत 10 से ज्यादा वाहनें लगी हुई थीं। जिसे माओवादियों मंगलवार की शाम जंगल की तरफ से हमलकर काम को रुकवाया , फिर मजदूरों को बंधक बनाकर उनसे मोबाइल फोन छीन लिए गए। जिसके बाद निर्माण कार्य में लगी मिक्सर मशीन समेत कुल 7 वाहनों का डीजल टैंक फोड़ उसे आग लगा दी, बताया जा रहा है कि माओवादी 3 ट्रैक्टर को अपने साथ ले गए हैं। फिलहाल इसकी जांच चल रही है।
माओवादियों ने मजदूरों से पुल निर्माण काम बंद करने को भी कहा है। साथ ही यहां काम न करने की हिदायत दी है। इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत देखने को मिल रही है। जवानों ने सर्चिंग भी बढ़ा दी है।



