छत्तीसगढ़ विशेषमहासमुन्द जिलारायपुर जिला
रोपा लगा रहे मजदूरों पर गिरी गाज, 5 की हुई मौत

महासमुंद | जिले में आज आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। थाना सिंघोड़ा क्षेत्र के ग्राम घाटकछार में रोपा लगाने वालों के ऊपर बिजली गिरने से पांच लोगो की मौत हो गई।



