कवर्धा : 6 अंतराज्यीय तस्करो के द्वारा उडिसा राज्य से राजस्थान अवैध मादक पदार्थ गाँजा का कर रहे थे तस्करी

कवर्धा | जिले थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन, मादक पदार्थ गांजा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे है| रायपुर से जबलपुर की ओर जा रही एक संफेद रंग टाटा टिगोर कार क्रमांक OD/07/AK/8182 जिसमे मादक पदार्थ गांजा भरा है, कि सुचना पर बोडला पुलिस द्वारा टीम तैयार कर उक्त् वाहन को दतिलहा मंदिर एन0एच0 30 मुख्य मार्ग के पास कार को रूकवा कर चेक करने पर कार के पीछे सीट के डिक्की मे 43 पैकेट रखे मादक पदार्थ गांजा कुल जुमला वजन 77.860 किलोग्राम कीमती 7,78,600/ रुपये एवं घटना मे प्रयुक्त एक संफेद रंग का टाटा टिगोर कार क्रमांक OD/07/AK/8182 पुरानी इस्तेमाली कीमती 500000/रूपये साथ आरोपीगणों के कब्जे से 05 नग मोबाईल कीमती 25000/- रूपये कुल जुमला किमती 1303600 रूपये को जप्त कर 6 आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमाक 208/22 धारा 20(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्याययिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।



