सोना, चांदी , मोबाइल चोर गिरोह पकड़े गए

मामला –: थाना कुकदूर, जिला कबीरधाम
——: संपत्ति संबंधी अपराध के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर किया, 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार
—–: थाना कुकदूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम दैहानटोला मे हुई थी चोरी
——: पुछताछ में आरोपियों ने अन्य स्थानों पर भी चोरी की घटना को अंजाम देना किया स्वीकार
शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम ने जिले में लंबित संपत्ति संबंधी अपराधों के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर मामले का निराकरण किये जाने जिले के समस्त थाना एवं चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुये थाना कुकदूर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 89/20 धारा 380,454 भादवि के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी किये जाने हेतु अपने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुये मुखबीर से जानकारी प्राप्त कर ग्राम पेन्ड्रीखुर्द थाना पण्डरिया निवासी महेन्द्र कुमार उर्फ छोटू कश्यप पिता गजानंद कश्यप उम्र 24 साल एवं उमाशंकर जायसवाल पिता कृतलाल जायसवाल उम्र 28 साल को संदेह के आधार पर तलब कर पुछताछ किया। जिनके द्वारा थाना कुकदूर क्षेत्रांतर्गत ग्राम दैहानटोला में चोरी करना स्वीकार करने से उन्हें गिरफ्तार जाकर आरोपियों के कब्जे से एक नग चांदी का करधन करीबन् 450 ग्राम, सोने के लाकेट (पत्ती) चार नग आधा-आधा ग्राम, 02 नग मोबाईल कुल कीमती 20,000 रूपये जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियो द्वारा पुछताछ में अन्य स्थानांे पर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना स्वीकार किया है। इस प्रकार संपूर्ण मामले में शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्गनिर्देशन एवं अनिल कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं एन.के.बेंताल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया के दिशा-निर्देश में थाना कुकदूर एवं थाना पण्डरिया स्टाफ द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। विदित है, कि जिले में विगत एक माह मे चोरी के अन्य मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही किया गया है, उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



