कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषधर्म
कवर्धा : घर में घुसकर पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पहुंचाया सलाखों के भीतर

कवर्धा । जिले के थाना क्षेत्र के सिंघनपुरी जंगल में प्रार्थना के द्वारा अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। कि आरोपी युवक घर में अकेला पाकर घर में जबरजस्ती घुस कर बुरी नियत से हांथ बंह पकड़कर बेईज्यत करने की कोशिश करने लगा। जिस पर मेरे द्वारा जोर-जोर से चिल्लाने तथा घर से बाहर निकल कर आवाज देने पर मेरे पिता जी और गाँव वाले आए, तो उन्हें देखकर आरोपी तत्काल भाग गया है। महिला संबंधी होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा उक्त घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया।रिपोर्ट दर्ज होने के महज 03 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।



