छत्तीसगढ़ विशेषदन्तेवाड़ा जिला

केवीके ने दी किसानों को सलाह जानिए पूरी जानकारी

दंतेवाड़ा | जिले में अब तक हुई है सामान्य वर्षा कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा के जिला कृषि मौसम इकाई के अनुसार दंतेवाड़ा जिला में 622.2 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में अब तक का सामान्य वर्षा 572.1 मिमी होती है, जो वर्तमान समय में 9 प्रतिशत ज्यादा है

जिसके कारण जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 31 जुलाई तक दिनभर बादल छाये रहने के साथ हलके से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। वर्षा की संभावना को देखते हुए जिले के नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बनी ही रहेगी। अतः सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिसके लिए समय-समय पर चेतावनी की भी जानकारी दी जा रही है।

खेती किसानी की बात करें तो किसान भाई बचे हुए धान की रोपा लगाये व 25 दिन के खड़ी फसल के खेत में 5.10 सेंटीमीटर पानी जमा होने पर बियासी का कार्य कर सकते है। बियासी उपरांत तुरंत सघन चलायी का कार्य भी कर लें। दलहनी सब्जी वाली फसलों में जल निकासी की उत्तम व्यवस्था बनायें। अच्छे स्वास्थ्य एवम् दूध उत्पादन बने रखने व बिमारियों से बचाव के लिए पशु बाड़े में मक्खी एवम मच्छरों के नियंत्रण हेतु उपाय करें।

Related Articles

Back to top button