कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष

कवर्धा : जिले के किसानों को हो रही खाद संकट और अघोषित बिजली कटौती को लेकर घेराव, विभिन्न समस्याओं का तत्काल निराकरण करे – भुनेश्वर चन्द्राकर

कवर्धा | प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु देव साय के आवाहन पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर के निर्देशानुसर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर व मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन व तालाबंधी कार्यक्रम छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है|

और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों को जिस प्रकार कृषि कार्यों के प्रारंभिक चरण में प्रताड़ित कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि एक किसान खेती प्रारंभ करने से पूर्व साख समिति पहुंचता है और वहां से खाद व कर्ज लेता है| खाद की व्यवस्था सुनिश्चित करता है, किंतु आज साख समितियों में खाद की आपूर्ति नहीं किए जाने के चलते किसान चिंतित है, ऐसी दशा में वह प्राइवेट संस्थानों से खाद की खरीदी करने हेतु मजबूर हैं, जहां से कालाबाजारी स्वरूप अधिक दामों पर खाद की खरीदी हेतु बाध्य है,

वहीं सरप्लस बिजली उत्पादन वाले राज्य में बिजली की अघोषित कटौती से किसान अलग चिंतित है, कहीं दिनभर तो कहीं सप्ताह पंद्रह दिनों तक बिजली बंद की शिकायतें रहती है, इन दोनों विषयों को लेकर प्रदेश के किसान साथी अत्यंत चिंतित व प्रताड़ित है,

जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भुनेश्वर चन्द्राकर ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए राज्य की भूपेश सरकार को कोसते हुए कहा आज प्रदेश की माली हालत किसी से छुपी नही हैं प्रदेश को कर्ज़ की दिशा में ले जाने के लिए भुपेश बघेल ने कोई कसर नही छोड़ी है किसान अपनी माँगो को लेकर आज अपने आप को ठगा मैसुस कर रहा हैं|

खाद की क़िल्लत हो या बिजली की समस्या किसान हित में ऐसा कोई कार्य अभी तक राज्य सरकार द्वारा नही किया गया हैं, आज जिले के किसानो की बात करे तो विधुत स्थाई पम्प कनेक्शन के लिए दर-दर भटक रहे है ऐसे जिले में 2844 प्रकरण लम्बित है, जीन किसानो द्वारा पूर्व में दो साल पहले शासन को डिमांड की राशी पटा दी गई है|

परंतु आज तक उन किसानो का स्थाई पम्प कनेक्शन नही हो पाया है, वही खाद भंडारण की बात करे तो आज जिले में 42 लाख मैट्रिक टन खाद की आवश्यकता है जिसके अबेज में आज सहकारी समितियों में सिर्फ़ 25 लाख मैट्रिक टन खाद का भंडारण हो पाया हैं, यही सब विषय को लेकर आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले के सभी सहकारी समितियों एवं बिजली विभाग में ताला बंदी व विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया हैं, साथ ही अन्य 6 विषय को लेके राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया,

1. प्रदेश में रासायनिक खाद की कमी को दूर कर किसानों को सोसायटियों के माध्यम से पर्याप्त D.A.P. व UREA प्रदाय किया जाए।

2. किसानी बिजली लाईन अटल ज्योति व ग्रामीण क्षेत्रों में बार बार अघोषित रूप से  कई दिनों तक बिजली कटौती समाप्त किया जाए। सरप्लस बिजली उत्पादन वाले राज्य में इस प्रकार बिजली के लिए ग्रामीणों को प्रताड़ित करना बंद करे सरकार।

3. सरकार के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट के नाम पर किसानों से की जाने वाली लूट बंद हो।

4. राज्य की काँग्रेस सरकार में किसानों के तकरीबन 70 हजार पंप कनेक्शन स्थायी हेतु लंबित है। जिनके डिमांड भुगतान हो चुके है। किसानों को स्थायी बोर कनेक्शन प्रदान किया जाय।

5. कांग्रेस सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र में 2 साल का बोनस देने का वादा किया था। किसानों को 2 साल का लम्बित बोनस प्रदान करें।

6. किसानों को पूर्व के भाजपा सरकार में मिलने वाली विभिन्न सब्सिडी वाली योजनाएं तात्कालिक सरकार ने बन्द कर रखी है। जिसे प्रारम्भ किया जाए।

7. राज्य सरकार ने विगत दो सालों से किसानों के बारदानों में धान खरीदी तो की है, किन्तु उसका भुगतान अब तक किसानों को नहीं किया गया। राज्य सरकार जल्द किसानों को बारदानों का पैसा प्रदाय करें।

8. राजीव गाँधी न्याय योजना के तहत किसानों को विगत दो सालों से जो अंतिम क़िस्त दिया गया उसमें 30 से 50 रुपये प्रति क्विंटल की दर से कम भुगतान हुआ। यह राशि छोटी है किंतु पूरे प्रदेश में यह लगभग 1 हजार करोड़ का घोटाला है। जब बजट प्रस्तावित होता है। तो यह कटौती क्यों होती है। जाँच का विषय है।

जिले के कवर्धा सहकारी समिति, पिपरिया, कृतबँधा, झलमला, रणवीरपुर, लोहारा, बोडला, मोहगाँव, कुंडा, रमतला, पंडरिया, पाढी, बोडतरा, दुल्लापुर, कूकदुर, रेंगाखार, चिल्फ़ी, व अनेक जगह विरोध कर ताला बंधी किया गया, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भुनेश्वर चन्द्राकर, विदेशी राम धुर्वे, बरसाती वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, कासी राम साहू, रामकिकंर वर्मा, संतोष वर्मा, नरेश चंद्रवंशी, बलदाऊ चंद्रवंशी, रामजी दास मानिकपुरी, सुनील मानिकपुरी, तिरथ वर्मा, दिलीप श्रीवास्तव, सुभाष वर्मा, फागूराम वर्मा, लव निर्मलकर, राजेश साहू, अमित वर्मा, मोहित गोस्वामी, अमित वर्मा, मोहित गोस्वामी, बद्री वर्मा, संतोष मिश्रा, मुकेश ठाकुर, कृष्णा चन्द्राकर, परमेश्वर साहू, गणेश तिवारी, संजय मिश्रा, कमलेश दिवेदी, सम्भु देवांगन, कृष्णा देवांगन, संतोष चंद्राकर, नारायण चंद्राकर, राजेंद्र साहू, शुभम चन्द्राकर, दिवाकर डडसेना, सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी सहित किसान उपस्तिथ थे…

Related Articles

Back to top button