छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

कवर्धा : एक युवक ने ताला तोडकर दुकान में रखे नगदी रकम की चोरी देखिए पूरा मामला

कवर्धा | जिले के थाना क्षेत्र के झलमला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि  अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुकान का ताला तोडकर दुकान में रखे नगदी रकम 4000/रुपये, बैग, शर्ट, जूता, हैलमेट कुल 12000/ रूपये के सामान को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी की पतासाजी की जा रही थी विवेचना दौरान प्राप्त सीसी टीवी फुटेज का फोटो तैयार कर असपास के क्षेत्रों में फोटो भेजा गया था, साथ ही मुखबीरो को आरोपियों के पतासाजी हेतु लगाया गया था, जिस पर मुखबीर से सूचना मिली कि सीसी फुटेज से प्राप्त फोटो का मिलान ग्राम बंदन में काम कर रहे व्यक्ति से हो रहा है। कि सूचना पर गवाहों को तलब कर मौके पर पुलिस टीम के द्वारा जकर बदन में राकेश कुशरे को घेराबंदी कर पकड़कर पुछताछ किया गया|

पुछताछ मे ग्राम झलमला जाकर जामुनपानी रोड में स्थित मकान दुकान में जाकर दुकान का ताला तोडकर दुकान के अंदर रखे नगदी रकम 4000/ रू० एवं शर्ट हैलमेट को चोरी करना स्वीकार किया। मौका मे मेमेारण्डम तैयार कर चोरी गई सामान को आरोपी राकेश कुशरे द्वारा संचित धुर्वे के मकान से निकालकर पेश करने पर समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। तथा आरोपी राकेश कुशरे पिता मानसिंह कुशरे उम्र 23 वर्ष अकलपुर थाना मलाजखण्ड जिला बालाघाट (म.प्र.) को विधिवत गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button