छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

रक्षक बना भक्षकः पुलिस वाले को सौंपी नाबालिग लड़की की देखभाल की जिम्मेदारी, घूमाने के बहाने ले गया बाहर,जानिए पूरा मामला

सब इंस्पेक्टर पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी सब इंस्पेक्टर नक्सल विरोधी अभियान कार्यालय में कार्यरत है. इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.लड़की और आरोपी आपस में एक दूसरे को जानते हैं. दोनों के बीच पारिवारिक संबंध है. पीड़िता के पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और वह नागपुर के सावनेर इलाके के रहने वाले हैं. पीड़िता पढ़ाई के चलते घर से दूर रहती है, इसलिए परिवार वालों ने प्रदीप को उसकी देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी थी.घटना के दिन आरोपी ने लड़की को फोन किया. उसे अपने साथ बाहर कहीं घूमने-फिरने के लिए पूछा. लड़की तैयार हो गई. आरोपी ने लड़की को पीजी से पिक किया. जान-पहचान होने की वजह से घर मालिक ने भी कोई सवाल नहीं उठाए. आरोपी युवक ने लड़की को अमरावती जिले के चिखलदरा ले गया. वहां उसे शराब में बेहोशी की दवाई डालकर पिलाई. फिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया. साथ ही किसी को इस बारे में ना बताने की धमकी भी दी.वहीं नागपुर लौटने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना माता-पिता को बताई. परिजनों ने नागपुर सीताबर्डी पुलिस थाने में आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर का नाम प्रदीप श्रीकृष्ण नीतवने है.

Related Articles

Back to top button