कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषबलौदाबाजार ज़िलाबस्तर जिलाबालोद जिलाबिलासपुर जिलारायपुर जिला

बड़े भाई ने किया छोटे भाई मर्डर घर की बाड़ी में दफनाया शव, जानिए क्या है मर्डर के पीछे का वजह

बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा में भाई ने भाई की हत्या कर दी। फिर शव को घर की बाड़ी में दफनाया। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। अब पुलिस और शासकीय अमला जमीन पर दबे युवक की पंचनामा कर खोदने की तैयारी में है। मामला ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम तरेंगा का है। मिली जानकारी के अनुसारी भाटापारा के ग्राम तरेंगा में रहने वाले शिव तिवारी (25) की गुमशुदगी की शिकायत कुछ दिन पहले परिजनों ने थाने में की थी।

शिकायत के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान शिव के घर की बाड़ी से जमीन के अंदर बदबू आने पर लोगों को आशंका हुई तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। अब जमीन पर दबे युवक की लाश का पंचनामा कर खोदने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले शिव के बड़े भाई ने ही शिव की हत्या कर घर की बड़ी में दफना दिया था।

 

Related Articles

Back to top button