अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषबेमेतरा जिलामहासमुन्द जिलामुंगेली जिलाराजनांदगांव जिलारायपुर जिला
DA और HRA बढ़ाने की मांग को लेकर एक हुआ कर्मचारी संगठन, 25 जुलाई से करेंगे बड़ा आंदोलन


वीरेंद्र दुबे और संजय शर्मा ने अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा और मंहगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक अनिल शुक्ला से अपील किया है कि कर्मचारी हित मे एकजुटता होना ही समाधान है. तभी कर्मचारियों की मांगे पूरी होंगी. दोनों संयोजको को यदि किसी के बैनर से आपत्ति हो तो मिलकर एक मंच और समिति का निर्माण कर संघर्ष किया जा सकता है.
संगठनों ने भरी एकता की हुंकार
अब समय एक, दो दिन के आंदोलन का नहीं है, बल्कि अनिश्चिकालीन आंदोलन का है. इसलिए अब इस दिशा में ईमानदारी से आगे बढ़ने की जरुरत है. वीरेंद्र दुबे ने कमल वर्मा और अनिल शुक्ला से आग्रह करते हुए कहा कि आप अपनी टीम को 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए तैयार कर आंदोलन में सहभागिता प्रदान करें. हमे एकजुटता के साथ आंदोलन करने से सफलता जरूर मिलेगी. वीरेंद्र दुबे और संजय शर्मा ने कहा कि वे एकजुटता स्थापित करने के लिए मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं. पहल अब सभी संगठनों को करना चाहिए.