कबीरधाम विशेष
पुल निर्माण में धांधली की शिकायत:ग्राम मुनमुना में पुल निर्माण में खराब मटेरियल का हो रहा उपयोग, शिकायत

वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुनमुना में गौठान में पुल निर्माण किया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में खराब मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा स्थानीय खराब रेत व छड़ भी कम एमएम का लगाया जा रहा है, जिससे इस पुलिया की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगा है।
ग्रामीणों ने बताया कि मुनमुना के गौठान में जाने के लिए पंचायत द्वारा यह पुल बनाई जा रही है। अभी बारिश में गौठान में आने जाने के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मांग किया है कि इस निर्माण कार्य में सही मटेरियल का उपयोग किया जाए। साथ ही जल्द से जल्द निर्माण पूरा किया जाए। निर्माण के संबंध में आरईएस के ईई विजय कुमार ने बताया कि प्राक्कलन के आधार पर ही कार्य जारी है।



