छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मविविधसरगुजा जिला

नशे में धुत युवक ने भाभी को उतारा मौत के घाट जानिए क्या है वजह जानकर हो जाएँगे हैरान

सरगुजा | जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की ग्राम चकेरी के आश्रित मोहल्ला आमाडुगु में देर रात आपसी विवाद में हत्या की वारदात हुई। आरोपी ने पहले अपने भाई के साथ बैठकर शराब पीए । इसके बाद बड़ा भाई अपने घर चला गया। इसके बाद छोटा भाई ने नशे में धुत होकर अपने बड़े भाई के घर पहुंचा और खूब गालीगलौज करने लगा। हल्ला-गुल्ला सुनकर बड़ा भाई अपनी पत्नी के साथ बाहर निकला।

इसी दौरान युवक ने अपने बड़े भाई को डंडे से कर दिया वार तो उसकी पत्नी ने बीच-बचाव करने लगी। जिस पर आरोपी ने भाभी के सिर पर भी डंडे से जोरदार वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और बहुत अधिक खून निकलने लगा। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना में घायल प्रेम सिंह को डायल 112 की टीम ने उदयपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button