एक यूवक बाइक से न ही कार से गिरा फिर भी लगा चोट, सिर से लेकर गर्दन तक के लगा 26 टांके, आगे देखिए आप भी हो जायेगें जानकर हेरान

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक को बीच-बचाव करना बहुत महंगा पड़ गया. पड़ोसी में हो रहे झगड़े को सुलझाने पहुंचे चिराग पर एक गुट के लोगों ने तलवार से किया जानलेवा हमला सिर पर किया गया वार , जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. युवक के सिर से गर्दन तक तलवार से कट गया है, जिस कारण यूवक के सिर से गर्दन तक 26 टांके लगे हैं. घटना एशवाग थाना इलाके का है.
एशवाग पुलिस का कहना है कि जागृति कॉलोनी 80 फीट रोड स्थित आशा गोवर्धन में रहने वाले यूवक के घर के कुछ दूरी पर कुछ लड़के एक युवक को पीट रहे थे. यूवक ने यह सब देखा, तो बीच बचाव करने पहुंच गया. बीच बचाव से गुस्साएं बदमाशों ने यूवक पर ही कर दिया हमला जिसमें यूवक को गंभीर रूप से घायल हो गया. यूवक के सिर से खून बहता देख आरोपी मौके से फरार हो गए.
घटना के बाद परिजनों ने युवक को लहूलुहान हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसके सिर से गर्दन तक 26 टांके लगे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. 4 आरोपियों में से एक की पहचान सलमान नामक युवक के तौर पर हो गई है. बाकी को पकड़ने के लिए भी पुलिस जुटी हुई है.



