कांकेर जिला (उत्तर बस्तर)कोरबा जिलाकोरिया जिलाछत्तीसगढ़ विशेषरायगढ जिलारायपुर जिला

सुअर की शिकार के चक्कर में खुद हो गए शिकार, जानिए कितने लोगों की गई जान

रायगढ़| जिला के पुंजिपथरा थाना क्षेत्र के पूंजीपथरा और बंजारी मंदिर के बीच तमनार वन क्षेत्र में करंट के चपेट में आ जाने से तीन लोगों की हुई मौत

तमनार वन परिक्षेत्र अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार तमनार के बंजारी मंदिर के समीप जंगली सुअर का शिकार करने के लिए 11000 वोल्टेज की बिजली लाइन से कनेक्शन लिया. इसके बाद बिछाए गए तार की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है|

वन विभाग की टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची है और मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है. एक मृतक की पहचान पूंजीपथरा निवासी के रूप में हुए है. वहीं दो अन्य की पहचान नहीं हो पा रही है.

Related Articles

Back to top button