कवर्धा : शहर के दो अलग-अलग स्थानों में खड़ी गाड़ियों से 2 नग बैटरी चोरी कर हो गया था फरार

कवर्धा | जिले के थाना सिटी कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि ट्रैक्टर कमांक सीजी 07 डी 7422 में लगे बैटरी को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा चोरी कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-494/22 धारा 379 भा द वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी के द्वारा उक्त घटना की जानकारी के दौरान विवेचना के शहर के ही एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के द्वारा घटना को अंजाम देने की जानकारी प्राप्त होने पर उक्त विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक से पूछताछ करने पर दोनों ही वाहनों की बैटरी को चोरी करना स्वीकार किया गया, तथा चोरी किए गए 2 नग बैटरी को पुलिस टीम एवं गवाहों के समक्ष बरामद कराया गया।जिस पर विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।



