कबीरधाम विशेषकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)कोरबा जिलाकोरिया जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलामहासमुन्द जिलारायगढ जिलारायपुर जिला

मशरूम खाने के बाद होने लगी उल्टियां, जानिए कितने लोगों की बिगड़ी तबीयत

कोरबा। में मशरूम खाने से दो बेटों सहित पिता की तबीयत बिगड़ गई। खाना खाने के बाद बेटे काम पर गए थे। वहीं पर उनको उल्टियां होने लगीं। घर लौटे तो पिता बेहोश मिले। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। करीब 7 दिन पहले कवर्धा में भी मशरूम खाने से परिवार के 9 लोग बीमार हो गए थे।

पोड़ीडीबहार क्षेत्र निवासी शोभाराम (45) का परिवार पिछले तीन दिनों से मशरूम खा रहा था। शोभाराम फिर से मशरूम लाया तो पत्नी ने सब्जी बना दी। इसके पूरे परिवार ने साथ में खाया। इसके बाद शोभाराम और उसके बेटे अजय (20) व विजय (18) काम पर चले गए। अजय मोबाइल दुकान में काम करता है। काम के दौरान अचानक पेट दर्द से वह बेहोश हो गया। इस बीच विजय की भी तबीयत बिगड़ गई।

 

Related Articles

Back to top button