कोरबा जिलागरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलादन्तेवाड़ा जिलामहासमुन्द जिलामुंगेली जिलाराजनांदगांव जिलारायगढ जिलारायपुर जिलासुकमा जिला

एक पिता ने अपने ही बेटी की हत्या के लिए दी 20 लाख की सुपारी, जानिए क्या है इसकी वजह

पटना। पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा और उनके करीबी ज्ञानेश्वर के अलावा कुख्यात शूटर अभिषेक शर्मा उर्फ छोटे सरकार और उसके एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है. वर्ष 1995 में बतौर निर्दलीय विधायक चुने गए आरोपी सुरेंद्र शर्मा का सारण जिला में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. हत्या, रंगदारी, अपहरण कर फिरौती और डकैती जैसे कई कांड में उनकी संलिप्तता की बात सामने आई है.

पटना में रहने वाले दूसरे जाति के एक युवक से प्यार करती थी. उसने अपने प्रेमी से पिछले साल लव मैरिज कर ली थी, जिससे उसके पिता काफी नाराज थे. शादी के बाद दोनों पति-पत्नी बोरिंग रोड इलाके में रह रहे हैं. बीते एक जुलाई की रात को अपराधियों ने महिला पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन वो जिंदा बच गई. बाद में महिला की शिकायत पर श्रीकृष्णापुरी थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की थी. पटना पुलिस को इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज मिला है.

एसएसपी ने बताया कि शूटर अभिषेक शर्मा उर्फ छोटे सरकार पहली बार पटना पुलिस के हत्थे चढ़ा है. उसके पकड़े जाने से राजधानी पटना और आस-पास के इलाकों में हाल में हुई हत्या की कई वारदातों का खुलासा हुआ है. उन्होंने कहा कि अभिषेक शर्मा की पहचान वारदात के दौरान उसके द्वारा पहने गए कपड़ों से हुई है|

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कपड़ों को बरामद कर लिया है. गिरफ्तार अभिषेक शर्मा उर्फ छोटे सरकार पांडव गिरोह के लिए काम करता है. वो इसके सरगना संजय सिंह का खास शागिर्द है. उसने हाल के महीनों में एक के बाद एक कई हत्याकांड को अंजाम देकर पटना पुलिस के लिए सिरदर्द पैदा कर दिया था.

Related Articles

Back to top button