कबीरधाम विशेषकोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाजांजगीर-चाम्पा जिलारायपुर जिला

शादी वाले घर में फटी सिलेंडर चार की मौत ,देखिए कितने हुए घयाल

यूपी के शाहजहांपुर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई| विवाह वाले घर में मंडप कार्यक्रम से पूर्व खाना बनाने के दौरान गैस जलाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गई. आग की लपटों से अफरा-तफरी मच गई. आग से छह लोग बुरी तरह से झुलस गए. जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई. मामला तहसील कलान क्षेत्र के विक्रमपुर गांव का है|

शादी होने के चलते काफी रिस्तेदार आए थे. शनिवार शाम को घर में खाना बन रहा था. बताते हैं कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर से गैस लीक हो गई और आग लग गई. पल भर में आग की लपटें समूचे घर में फैल गई जिससे अफरा-तफरी मच गई. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आए, विकराल आग ने किसी को नजदीक नहीं फटकने दिया.

आग से लड़की शैंकी उर्फ सोनाक्षी की दादी मुन्नी देवी (63), अल्हागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी लड़की की नानी गंगा देवी (67) व कलान के मोहल्ला शांतीनगर निवासी लड़की की ममेरी बहन नीलम (33) पत्नी आदेश बुरी तरह से झुलस गईं. कुछ देर बाद दादी, नानी और दो ममेरी बहन की मौत हो गई|

परिजनों ने बताया कि आज प्रधान गुडडी देवी की बेटी शैंकी उर्फ सोनाक्षी की शादी है. जिसमें रिस्तादार आए थे. घर पर मंडप के कार्यक्रम से पूर्व खाना बन रहा था. इसी दौरान सिलेंडर में आग लगने से हादसा हो गया. जिसमें चार की मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

Related Articles

Back to top button