कवर्धा : राहगीरों से लूटपाट करने वाले एवं अवैध धारदार हथियार रखने वाले 6 यूवक गिरफ्तार, देखिए कौन कौन है

कवर्धा | जिला के सरोधा, भोरमदेव क्षेत्र में सुनशान जगहो पर आने जाने वाले राहगीरों को लूटपाट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरूद्ध थाना कोतवाली कवर्धा के निवासी लक्ष्मी चौक पिपरिया थाना पिपरिया रिपोर्ट दर्ज कराया की स्कूटी से सरोधा बांध घुमने के लिये गया था।
सरोधा बांध में घुमने के पश्चात सरोधा बांध से भोरमदेव मंदिर दर्शन करने जा रहा था रास्ता में रामचुआ मंदिर के आगे लाल रंग के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एल.जे. 9414 तथा काला रंग के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 के. डी. 3739 में चार लोग भोरमदेव की ओर से आये जो जबरन रोककर फुलपैंट के जेब में रखे नगदी रकम 2,000 / रूपये को लूट लिया जो लोग बातचीत में एक दूसरे का नाम टिल्लू, दिलीप, निपलेष तथा ईतलेष नाम ले रहे थे|

छत्तीसगढ़ी में बातचीत कर रहे थे, रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 487/2022 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये| मोरमदेव, बोड़ला के ग्रामों व सुनसान जगहों में जाकर ग्रामीणों से मिल मामले के आरोपियों की संबंध में तलाश कर मामले के आरोपी (1) टिल्लू उर्फ तुलेश्वर पिता खेमू साहू उम्र 21 साल (2) निपलेष पिता फेरू पटेल उम्र 21 साल (3) ईतलेष पिता
गयाराम साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम खैरबना थाना कवर्धा (4) दिलीप पिता खेलावन साहू उम्र 22 साल निवासी ग्राम सरेखा थाना कवर्धा को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जिन्होंने अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एल.जे. 9414 तथा काला रंग के मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 के. डी. 3739 तथा लूट किये गये रकम में से 950 रूपये जप्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड तैयार किया गया।



