ससुर ने अपने बहु को डंडे से बेरहमी से मारा, जानिए क्या है इसकी वजह और देखिए वीडियो

छतरपुर| जिले में ससुर द्वरा बहु को डंडे से पीटने के मामला सामने आया है| बहु अपने बचाव में ससुर को रोकने की कोशिश करती है| घर में मौजूद और भी लोग बचाव के लिए उठ कर आते है|
ईशानगर पहाड़गांव में रहने वाले आरोपी ससुर चिनुआ अहिरवार ने अपनी बहू राजकुमारी अहिरवार को डंडे से मारा है. इसकी घटना की शिकायत ईशानगर थाने क्षेत्र में बहू ने की थी जिस पर पुलिस ने धारा 294,123, 506 IPC के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था और थाने से जमानत देते हुए छोड़ दिया था, ये मारपीट की घटना 29 जून की है.
ईशानगर थाना प्रभारी आशुतोष श्रोती ने बताया कि चार दिन पहले आरोपी ससुर चिनुआ अहिरवार की मां का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद अन्य कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी तभी मामूली बात को लेकर ससुर भड़क पड़ा और बहू के साथ डंडे से मारपीट करने लगा. बताया जा रहा है ससुर शराब पिया करता है और उसकी इस हरकतों से पूरा परिवार परेशान रहता है. इस घटना में ससुर एक तरफ है और बहू के साथ पूरा परिवार है.



