शख्स की गई जान, प्राइवेट पार्ट में लगवाया था इंजेक्शन

प्राइवेट पार्ट में सिलिकॉन इंजेक्शन लगवाने के बाद एक शख्स की मौत हो गई. इंजेक्शन लगवाने के बाद शख्स के शरीर में कई तरह के साइड इफेक्ट देखे गए. उसने इसकी तस्वीरें भी शेयर की थीं. इंजेक्शन की वजह से उसकी हालत इतनी खराब हुई कि बाद में उसकी मौत हो गई. 28 साल के इस शख्स का नाम जैक चैपमैन है. जैक ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले थे. डॉक्टरों ने उनकी मौत का करण ‘सिलिकॉन इंजेक्शन सिंड्रोम’ बताया.
उनके फेफड़ों में भी दिक्कत थी. प्राइवेट पार्ट में सिलिकॉन इंजेक्शन लगवाने के बाद जैक ने सूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं. उन्होंने बताया था कि ये इंजेक्शन का साइड इफेक्ट है. ‘मेट्रो यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जैक समलैंगिक समुदाय के बीच में शामिल थे.
जिसका मतलब है- प्रभुत्व और अधीनता का एक प्रकार का सहमतिपूर्ण संबंध जैक की मां ने अपने बेटे की मौत के लिए एक फेमस समलैंगिक ब्लॉगर डायलन को दोषी ठहराया. आरोप लगा कि शरीर में बदलाव के लिए सिलिकॉन इंजेक्शन लगवाने के लिए जैक को प्रेरित किया गया था. बता दें कि ये घटना 2019 की है, लेकिन कुछ महीने पहले इस मामले में जैक की मां के बयान देने के बाद मामला फिर से चर्चा में आ गया.



