कबीरधाम विशेषकांकेर जिला (उत्तर बस्तर)कोरिया जिलागौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेषदन्तेवाड़ा जिलाबलौदाबाजार ज़िलाबस्तर जिलाबेमेतरा जिलारायपुर जिला

ससुराल के आंगन में दामाद दफन: कातिल पत्नी ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट, फिर 4 फीट गड्ढे में गाड़ दी लाश, जानिए फिर कैसा हुआ पर्दाफाश

शराबी पति के पिटाई से तंग आकर पत्नी ने पति के हत्या कर दी ससुराल पहुचें शारबी पति ने पत्नी के साथ मारपीट की जिसके बाद पत्नी ने पति के गला दबाके उसके हत्या कर दी और 4 फीट गहरा गड्ढ़े खोदकर शव को घर के आगन में गाड़ दिया

पुलिस की सख्ती से खुला कत्ल का राज
जानकारी के मुताबिक, मामला तब सामने आया जब गांव मंगतखेड़ा निवासी उसकी मां सुमित्रा देवी ने 25 जून को कई दिनों से लापता बेटे की तलाश के लिए पुलिस को अर्जी दी थी, जिसमें बताया गया कि उनका बेटा ओम प्रकाश घर से कहीं चला गया है, जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई.

जांच के दौरान पुलिस युवक के ससुराल अमरी गांव पहुंची. शक होने पर उसने सख्ती से पूछताछ की. पुलिस की सख्ती से आरोपित पत्नी फूट-फूट कर रो पड़ी. इसके बाद पूरी वारदात पुलिस के सामने बता दी.

वहीं पत्नी के बताए जगह से युवक का शव बरामद किया गया. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घर के आंगन में दबे शव को बाहर निकाला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं हत्या के आरोपी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Related Articles

Back to top button