कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषजशपुर जिलाबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलाराजनांदगांव जिलारायगढ जिलारायपुर जिला

कवर्धा : नए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कार्यभार ग्रहण किया, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा हुए कार्यमुक्त

कवर्धा। कबीरधाम जिले के नए कलेक्टर जनमेजय महोबे (भा.प्र.से. 2011) ने आज कार्यभार ग्रहण किया है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने नवपदस्थ कलेक्टर महोबे को कार्यभार ग्रहण कराने की औपचारिकताए पूरी की। राज्य शासन के आदेशानुसार रमेश कुमार शर्मा का स्थानांतरण करते हुए संचालक समाज कल्यण बनाया गया है एवं भू अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

नवपदस्थ कलेक्टर इससे पूर्व बालोद जिले के कलेक्टर थे। शर्मा ने कलेक्टर जनमेजय महोबे को जिले की नई जिम्मेदारी मिलने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। कलेक्टर महोबे ने भी रमेश कुमार शार्मा को नई जिमेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शर्मा ने जिले के सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों का परिचय भी कराया।

सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने महोबे और शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी.एस. उइके, जिला पंचायत सीईओ संदीप कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, दिप्ती गौते, कवर्धा एसडीएम विनय सोनी, पंडरिया डी.एल. डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर,आकांक्षा नायक, जिला कोषालय अधिकारी मिर्जा इश्तियाक अहमद बेग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button