अपना जिलाकबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषप्रदेशब्रेकिंग न्यूजसियासतस्थानीय समाचार

शहर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओ ने 200 व्यापारीयो तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उपलब्धियो पहुचाया

कवर्धा,11 जुलाई 2020 आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर पूरे देश भर में भाजपा कार्यकर्ता जनसम्पर्क कर एक साल के उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का कार्य कर रहे है! इसी कड़ी में आज कवर्धा शहर मण्डल के कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, रघुराज सिंह एवं शहर मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी के उपस्थिति में शहर के व्यापारियों से जनसम्पर्क माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश हित मे लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों को पहुचाया गया । आज गुरूटेग बहादुर चौक से जनसम्पर्क प्रारंभ कर आजाद चौक एवं बालोद्यान के पास सम्पर्क किया गया!

जन सम्पर्क में भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर एवं उपस्थित कार्यकर्ताओ ने मोदी जी के कार्यकाल के उपलब्धियों को व्यपारियो के बीच विस्तार से रखते हुए कहा नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में ऐसे ऐसे निर्णय लिए गए जिनका पूरा देश दशकों से इंतजार कर रहा था । काँग्रेस ने पहले भी इन मुद्दों को राजनीतिक बना रखा था और फैशले लेने के बाद भी रोकने का प्रयाश किया चाहे धारा 370 कश्मीर से हटाने के मुद्दे हो या श्रीराम जन्मभूमि का विषय हो,या सी ए ए अमेंडमेंट बिल लाने की बारी हो । मोदी जी ने बड़े विषयों के साथ साथ छोटे छोटे किंतु अनिवार्य विषयो को भी गंभीरता से लागू कराया जिसमे जनधन खाते खोलना शामिल रहा । देश अभी जब कोरोना संकट में संघर्ष कर रहा है तब इसी जनधन खातों के माध्यम से करोड़ो लोगों के खाते में सीधे लाभ पहुंचाने का कार्य केंद्र सरकार ने किया । किसान सम्मान निधि की राशि भी सीधे किसानों के खाते में भेजा गया! केंद्र सरकार ने विगत तीन माह से दिए जा रहे निःशुल्क खाद्यान्न 5 किलो चावल एवं 1 किलो दाल को नवंबर माह तक बढ़ा कर देश के 80 करोड़ गरीबो को सीधा लाभ पहुचने का कार्य किया है! मोदी जी ने जनधन ,आधार और मोबाइल को लिंक कर ये भी सुनिश्चित किया कि जो खाते खुले वे सही व्यक्ति के खुले । आयुष्मान भारत योजना भी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में बड़ा कदम रहा है । ऐसे अनेक कार्य केंद्र सरकार ने किये है जो बरसो से लंबित रहा है । अब इन विषयों को लेकर हम सभी कार्यकर्ता अपने बूथों में जनसम्पर्क कर जनता के बीच पहुचा रहे है ।

Related Articles

Back to top button