कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषबलौदाबाजार ज़िलाबस्तर जिलाबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलारायपुर जिलासुकमा जिलासूरजपुर जिला

टीवी के रिचार्ज ख़त्म पति पत्नी की रिश्ता ख़त्म,जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी

टीवी का रिचार्ज ख़त्म होने को लेकर हुई बहस से पत्नी इतनी नाराज हो गई | घर छोडकर मायके चली गई| बात तलाक तक पहुची बिलासपुर के महिला थाने में आए मामले की काउंसलिंग करने वाले भी हैरान और चिंतित नजर आए. किसी तरह से उन्होंने पति-पत्नी को समझा-बुझाकर साथ रहने के लिए राजी किया|

पुलिस के मुताबिक, डिश टीवी का रिचार्ज खत्म हो जाने के कारण पत्नी अपने ससुराल को छोड़कर मायके चली गई. टीवी का रिचार्ज खत्म होने पर पति ने काम से लौटने पर शाम को रिचार्ज कराने की बात कही, इसी बात पर दोनों की आपस में कहासुनी हुई, और पत्नी ने पति से कहा कि अगर टीवी नहीं तो बीवी नहीं, और अपने मायके चली गई|

बिलासपुर महिला थाना की काउंसलर नीता श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह का यह पहला मामला है, जब सिर्फ ढाई सौ रुपए में टीवी का रिचार्ज न कराने पर पत्नी मायके जा रही है. थोड़ी-थोड़ी बात पर नौबत तलाक तक पहुंच जा रही है. इस छोटी सी बात पर पति-पत्नी में इतना मनमुटाव हुआ कि मामला तलाक तक पहुंच गया. हालांकि महिला थाने में काउंसलर नीता श्रीवास्तव और आशा सिंह ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की, पति-पत्नी को समझाया, कुछ दिनों की समझाइश के बाद उनका परिवार बिखरने से बच गया.

Related Articles

Back to top button